BREAKING : (हल्द्वानी) गौला बैराज में डूबने से चौकी इंचार्ज की मौत..




हल्द्वानी- पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है ड्यूटी के दौरान अपना फर्ज निभाते हुए काठगोदाम चौकी के प्रभारी अमर पाल की पानी में डूबने से मौत हो गई ,बेहद अफ़सोस युवा चौकी इंचार्ज दुनिया से बेवक्त रुख़सत हो गया, मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिवत कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार
आज शाम समय 16.51 बजे थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक को गौला बैराज काठगोदाम में ड्यूटी कर्मचारीगण द्वारा जरिए दूरभाष सूचना दी गई की SI अमरपाल सिंह प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम बैराज में ड्यूटी एवम बचाव कार्य के दौरान डूब गए है, इस सूचना पर थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, मौके पर मौजूद ड्यूटी कांस्टेबल जल पुलिस प्रताप गाड़िया, द्वारा बताया गया की में बैराज में सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त था, समय करीब 16.45 बजे si अमरपाल सिंह, कांस्टेबल संजय साहनी, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, के साथ मौके पर आए थे, जो बैराज में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को बाहर भेज रहे थे, इसी दौरान एक व्यक्ति जिसका नाम दीपक कोरंगा पुत्र कुंवर सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुलर थाना कपकोट जिला बागेश्वर , हाल संविदा कर्मी शीशमहल काठगोदाम बैराज में नहाने के दौरान डूबने लगा, जिसकी बचाने की अपील पर कांस्टेबल प्रताप गाड़िया, बैराज में कूदा, जिसके पीछे से SI अमरपाल सिंह भी बैराज में कूद पड़े, दोनो के द्वारा उक्त दीपक कोरंगा को बचाया गया, एवम कांस्टेबल प्रताप गाड़िया उक्त व्यक्ति दीपक को बाहर निकालकर लाने लगा, इसी दौरान SI अमरपाल सिंह बैराज के भंवर में फंसकर डूबने लगे, जिसे बचने को जाने तक बैराज के चैनल में डूब गए । इसके पश्चात बैराज के गेट को खुलवाकर SI अमरपाल सिंह को बाहर निकलवाकर बृजलाल हॉस्पिटल लाया गया, जहा डॉ० द्वारा si अमरपाल को मृत घोषित कर दिया गया।
डूब रहे सिपाही को गोताखोर ने बचाया
मृतक चौकी इंचार्ज अमरपाल काशीपुर का रहने वाले है
डॉक्टरों ने चौकी इंचार्ज को किया मृत घोषित
एसएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे अस्पताल
पुलिस महकमे में शोक की लहर।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…
कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान! 17-18 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट
रोड नहीं तो वोट नहीं!” नैनीताल में कृष्णापुर-दुर्गापुर का जनआक्रोश, 100 मीटर सड़क के लिए कैंडल मार्च
पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..