BREAKING : शासन ने तत्काल प्रभाव से इस PCS अधिकारी का किया तबादला..


उत्तराखंड : देहरादून : पुरोला एसडीएम को विधायक के खिलाफ पुलिस से शिकायत महंगी पड़ गई है। शासन ने पुरोला एसडीएम को तत्काल प्रभाव से हटाकर उनको गढ़वाल आयुक्त पौड़ी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। एसडीएम ने पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी। एसडीएम ने पुलिस को दी तहरीर में विधायक से जान का खतरा बताया है।
जनहित में तत्काल प्रभाव से सोहन सिंह, पी०सी०एस० को उपजिलाधिकारी, उत्तरकाशी के पद से स्थानांतरित करते हुए उन्हें कार्यालय आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी से सम्बद्ध किये जाने का निर्णय लिया गया है।
सोहन सिंह को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन ,तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए, उसकी सूचना कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।सोहन सिंह का वेतन आहरण कार्यालय आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी से आहरित किया जायेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा
कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिजनों के गंभीर आरोप