Ad

बॉलीवुड ड्रग्स मामला : सिमोन, रकुलप्रीत के साथ ही सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को नोटिस भेज सकती है..NCB

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली 21.09.2020 GKM NEWS सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले का खुलासा हुआ है. तब से बॉलीवुड में ड्रग्स को  लेकर नए नए खुलासे सामने आ रहे है..बॉलीवुड भी दो हिस्सों में बंटता दिख रहा  है.. जिसको को लेकर देश में पिछले कई दिनों से राजनीति चल रही है. कई राजनेता इस मामले कूद गए है..जिसमें राजनितिक पार्टियो की ज़ुबानी जंग भी शुरू हो गई थी.. ड्रग्स  मामले में अब  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी  (NCB) ने जांच का दायरा बढ़ाया है.

ADVERTISEMENTSAd

 ड्रग्स के सप्लायर से पूछताछ के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कुछ और लोगों से पूछताछ के लिए उनको नोटिस भेजने की तैयारी में है. सूत्रों की माने तो एनसीबी एक्ट्रेस सारा अली खान, राकुलप्रीत कौर, सिमोन और श्रद्धा कपूर को इस हफ्ते पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है. आपको बता दे कि ड्रग्स तस्करों से पूछताछ में इन लोगो का नाम सामने आया है.

बता दें कि ड्रग्स मामले में एनसीबी ने मुम्बई में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के बाद  6 लोगों को पकड़ा था. इन 6 लोगों के सम्बंध बॉलीवुड ड्रग्स रैकेट से बताए जा रहे हैं

उधर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स एंगल की जाँच कर रही एनसीबी को कई सफलताए मिली हैं और सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े इस ड्रग्स मामले में अब तक 16 लोगो को हिरासत में भी लिया जा चुका है..

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *