

इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा को गोली लगी है. दरअसल, ये गोली उनकी ही बंदूक से लगी है. घटना सुबह करीब 5 बजे की है और वह किसी काम से बाहर निकल निकल रहे थे. जानकारी के अनुसार, गोली उनके ही बंदूक से चली है।

बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा को लेकर एक मंगलवार की सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, उनके पैर में गोली लग गई है और ये गोली उनकी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से लगी है. घटना सुबह 5 बजे की है और वह किसी काम से बाहर निकल निकल रहे थे. इसी दौरान अचानक रिवॉल्वर से फायर हो गया।
गोली लगने के बाद हड़कंप मच गया. घायल गोविंदा को तुरंत CRITI अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस के मुताबिक, गोली चलने के बाद वह मौके पर पहुंची और उन्होंने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. अभिनेता की रिवॉल्वर से मिसफायर हुआ है और गोली उनके घुटने में जा लगी. गोविंदा के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है. वहीं, अभी तक उनके परिवार और टीम ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
फिलहाल, गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है, जिससे उनकी हालत खराब हो गई है। डॉक्टरों की टीम देखरेख में जुटी है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है गोविंदा को ICU में एडमिट किया गया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


भूकंप-अग्निकांड से मची भगदड़, हल्द्वानी-कैंची धाम समेत 14 जगह पुलिस-SDRF ने संभाला मोर्चा…मेगा मॉक ड्रिल
दो जगह नाम वालों पर निर्वाचन विभाग की नजर, 4 जनवरी को आएगी उत्तराखंड की फाइनल वोटर लिस्ट
एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई,
उत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले, नैनीताल- अल्मोड़ा को मिले नए DM…
HC_हल्द्वानी हनी ट्रैप मामले में ज्योति की याचिका खारिज, अब गिरफ्तारी हो सकती है…