कोरोना पर अंधविश्वास भारी.. मंदिर बनाकर.. हों रही कोरोना देवी की पूजा.. जाने पूरी खबर..

कोयंबटूर तमिलनाडु : एक तरफ जहाँ कोरोना वायरस ने देश भर में आतंक मचा रहा है. हर दिन ना जाने कितने लोग कोरोना के चलते अपनी जान से हाथ धो रहें हैं और हज़ारों की संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं.. लेकिन इतना सब होने के बाद भी देश में अन्धविश्वास कम होने का नाम नहीं लें रहा है.

दक्षिणी भारतीय राज्य तमिलनाडु के कोयंबटूर ज़िलें में अंधविश्वास की एक अजीब खबर इन दोनों सोशल मीडिया पर वायरल हों रहा है.खबर के मुताबिक कोयंबटूर ज़िलें के इरुगुर इलाके में कमाचिपूरी अधीनम नामक मठ ने कोरोना देवी की प्रतिमा स्थापित करके वहां कोरोना देवी का मंदिर बनाया है.

इसके साथ ही कोरोना देवी की पूजा भी हों रही है. पूजा करने का समय भी बनाया गया है.कोरोना देवी की प्रतिमा करीब डेढ़ फ़ीट ऊँची है. यह खबर इस वक़्त काफ़ी सुर्खियों में बनी हुई है..

खबर के मुताबिक कोरोना महामारी के चलते कोरोना देवी की पूजा केवल पुजारी कर सकते हैं या फिर मठ के अधिकारी.. सामाजिक दूरी का पालन भी किया जा रहा है.

इससे पहले एक सदी पहले जब दुनिया भर में प्लेग महामारी ने आंतक मचाया था और बड़ी संख्या में लोग मौत का शिकार हुए थे. जब भी प्लेग मरियम्मन मंदिर बनाया था.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी