दिल्ली में भाजपा की नई टीम बनी_तीरथ, बलूनी, पांडे और आलोक को बड़ी जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने 17 अगस्त 2026 को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी सूची में संगठन, मीडिया, सोशल मीडिया और विभिन्न मोर्चों के लिए नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

सबसे खास बात यह है कि उत्तराखंड को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।

तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर संगठन में अहम भूमिका दी है। राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की सूची में उनके साथ राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, राम माधव, बैजयंत जय पांडा और डी. पुरंदेश्वरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

अनिल बलूनी को मीडिया की कमान

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है। पार्टी के मीडिया तंत्र की अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की मीडिया रणनीति और प्रबंधन में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

महेंद्र पांडे और आलोक भट्ट को भी जिम्मेदारी

भाजपा ने महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नियुक्त किया है। वहीं आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है। सोशल मीडिया की मुख्य जिम्मेदारी दीपक म्हस्के को दी गई है।

बीएल संतोष को संगठन की कमान

भाजपा की नई टीम में बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है। शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है।

स्मृति ईरानी समेत आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री

राष्ट्रीय महामंत्रियों की सूची में विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब,स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को शामिल किया गया है।

वहीं पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

युवा, महिला, किसान और अल्पसंख्यक मोर्चे की कमान भी तय

भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। युवा मोर्चा की जिम्मेदारी डॉ. हेमांग जोशी, महिला मोर्चा की अध्यक्षता रूप कुमारी चौधरी, ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी अमरपाल मौर्य और किसान मोर्चा की कमान बंसीलाल गुर्जर को दी गई है।

एससी मोर्चा की जिम्मेदारी शिवेश कुमार राम, एसटी मोर्चा की डॉ. मन्नालाल रावत और अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान कुंवर बासित अली को सौंपी गई है।

उत्तराखंड के लिए क्यों अहम है यह नियुक्ति?

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार नेताओं को जिम्मेदारी मिलना प्रदेश संगठन के लिए खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक, महेंद्र पांडे को कार्यालय मंत्री और आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाए जाने से प्रदेश की राष्ट्रीय संगठन में मौजूदगी और मजबूत हुई है।

देखें नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट

Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *