उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, देखिये फाइनल रिज़ल्ट..

उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने मेयर पदों पर शानदार जीत दर्ज की, जबकि नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में निर्दलीय और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को कड़ी चुनौती दी। भाजपा ने कुल 10 नगर निगमों में अपनी जीत दर्ज की, वहीं श्रीनगर में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी।
नगर निगमों के नतीजे:
● देहरादून:सौरभ थपलियाल-भाजपा जीते
● ऋषिकेश:शंभू पासवान-भाजपा, जीते
● हरिद्वार: किरण जैसल -भाजपा जीते
● रुड़की: अनीता अग्रवाल – भाजपा की बढ़त
कोटद्वार: शैलेंद्र रावत – भाजपा, जीते
● श्रीनगर: आरती भंडारी – निर्दलीय जीती
● रुद्रपुर: विकास शर्मा – भाजपा, जीते
● काशीपुर: दीपक बाली – भाजपा की जीत
हल्द्वानी: गजराज सिंह – भाजपा, जीते
● पिथौरागढ़: कल्पना देवलाल – भाजपा, जीती
● अल्मोड़ा: अजय वर्मा – भाजपा, जीते
पालिकाओं के नतीजे
विकासनगर: धीरज नौटियाल – कांग्रेस
● मसूरी : मीरा सकलानी – भाजपा
● हरबर्टपुर : नीरू देवी – भाजपा
● डोईवाला : नरेंद्र सिंह नेगी नंदू – भाजपा
● मंगलौर : मोइनूद्दीन अंसारी -निर्दलीय
● लक्सर: संजीव कुमार – बसपा, जीते
● शिवालिक नगर: राजीव शर्मा – भाजपा
● उत्तरकाशी: भूपेन्द्र चौहान – निर्दलीय
● बड़कोट: विनोद डोभाल – निर्दलीय
चिन्यालीसौड: मनोज कोहली – निर्दलीय
● पुरोला: बिहारी लाल- कांग्रेस
● गोपेश्वर: संदीप रावत- भाजपा
● जोशीमठ: देवेश्वरी – कांग्रेस
● गौचर: संदीप सिंह – कांग्रेस
कर्णप्रयाग: गणेश – भाजपा
● टिहरी: मोहन सिंह रावत-निर्दलीय
● चम्बा: शोभनी धनोला-भाजपा
● देवप्रयाग: ममता देवी (निर्विरोध) – भाजपा
● मुनिकीरेती:ढालवाला – नीलम विजल्वाण-निर्दलीय
● रुद्रप्रयाग: संतोष रावत- निर्दलीय
● पौड़ी: हिमानी नेगी – निर्दलीय
● दुगड्डा: शांति बिष्ट – निर्दलीय
● धारचूला: शशि थापा-कांग्रेस
● डीडीहाट: गिरीश चुफाल-कांग्रेस
गंगोलीहाट: विमल रावल-भाजपा
● बेरीनाग: हेमवंती पंत-कांग्रेस
● टनकपुर: विपिन वर्मा-भाजपा
● चम्पावत: प्रेमा पांडेय-भाजपा
● लोहाघाट: गोविंद लाल वर्मा-भाजपा
रानीखेत: चिनियानौला – अरुण रावत-कांग्रेस
● बागेश्वर: सुरेश खेतवाल-भाजपा
● नैनीताल: सरस्वती खेतवाल – कांग्रेस
● रामनगर: मो. अकरम – निर्दलीय
● भवाली: पंकज आर्य – कांग्रेस
● भीमताल: सीमा टम्टा – कांग्रेस
● कालाढूंगी: रेखा कत्यूरा – निर्दलीय
● गदरपुर: मनोज गुम्बर मिन्टू-भाजपा
● जसपुर: नौशाद सम्राट-निर्दलीय
● सितारगंज: सुखदेव सिंह-भाजपा
खटीमा: रमेश चंद्र जोशी-भाजपा जीते
● महुआखेडागंज: रिजवान अहमद- निर्दलीय
● नगला: सचिन शुक्ला-भाजपा
● बाजपुर: गुरजीत सिंह गित्ते – कांग्रेस
पंचायत अध्यक्ष
सेलाकुई: सुमित चौधरी – निर्दलीय
● झबरेडा: किरण चौधरी – कांग्रेस
● लंढौरा: नसीम अहमद – निर्दलीय
● भगवानपुर: गुलबहार – कांग्रेस
● पिरान कलियर: समीना – बसपा
● ढंडेरा: ————
● इमलीखेडा: मनोज सैंनी – निर्दलीय
● पाडली गुज्जर: ————
● रामपुर: ———–
● सुल्तानपुर: आदमपुर——-
● नौगांव: विजय कुमार – भाजपा
● नन्दप्रयाग: पृथ्वी सिंह रौतेला – कांग्रेस
● पोखरी: सोहन लाल – निर्दलीय
● गैरसैंण: मोहन भंडारी – कांग्रेस
● थराली: सुनीता रावत – कांग्रेस
पीपलकोटी: आरती नवानी – निर्दलीय
● नन्दानगर: बीना देवी- कांग्रेस
● कीर्तिनगर: राकेश मोहन मैठाणी – भाजपा
● घनसाली: आनंद विष्ट – भाजपा
● गजा: कुवंर सिंह चौहान – निर्दलीय
● लम्बगांव: रोशन रांगड़ – भाजपा
● चमियाला: गोविंद सिंह राणा – भाजपा
● तपोवन: विनीता विष्ट – भाजपा
● अगत्स्यमुनि: राजेंद्र प्रसाद – कांग्रेस
● ऊखीमठ: कुब्जा धर्मवाण – निर्दलीय
● तिलवाडा: विनीता देवी – भाजपा
● गुप्तकाशी: विशेश्वरी देवी – भाजपा
● स्वर्गाश्रम: बिंदिया अग्रवाल- कांग्रेस
सतपुली: जितेंद्र चौहान – कांग्रेस
● थलीसैंण: बीरा देवी – कांग्रेस
● बनबसा: रेखा देवी-भाजपा
● द्वाराहाट: संगीता आर्या-कांग्रेस
● भिकियासैंण: दीपक बिष्ट-कांग्रेस
● चौखुटिया: रेवती देवी-भाजपा
● कपकोट: गीता ऐठानी-भाजपा
● गरुड़: भावना वर्मा-कांग्रेस
● मुनस्यारी: राजेंद्र पांगती-निर्दलीय
● लालकुंआ: सुरेन्द्र लोटनी – निर्दलीय
● महुआडाबरा: गायत्री देवी-निर्दलीय
● सुल्तानपुर पट्टी: राजीव कुमार सैनी-भाजपा
● केलाखेड़ा: मोहम्मद शफी अंसारी-निर्दलीय
● दिनेशपुर: मंजीत कौर (निर्विरोध) – भाजपा
● शक्तिगढ़: सुमित मंडल-निर्दलीय
● नानकमत्ता: प्रेम सिंह (निर्विरोध) – भाजपा
● गुलरभोज: सतीश चुघ-निर्दलीय
● लालपुर: बलविंदर कौर-भाजपा
भा.ज.पा ने जहाँ अधिकांश मेयर पदों पर विजय प्राप्त की, वहीं कई नगर पालिकाओं और पंचायत अध्यक्ष पदों पर निर्दलीय और कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। निकाय चुनावों के परिणामों ने दिखा दिया कि उत्तराखंड की राजनीति में भाजपा का दबदबा कायम है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयी भाजपा उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि पार्टी शहरी स्थानीय निकायों के माध्यम से एक मजबूत कचरा निपटान प्रणाली स्थापित करके स्वच्छ और हरित शहरों की अवधारणा को क्रियान्वित करेगी।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, प्रशासन और प्रदेश की देवतुल्य जनता का सहृदय आभार. साथ ही, निकाय चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन ने अपने मतरूपी आशीष से सुयोग्य जनप्रतिनिधियों का चयन कर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है. अब यह सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्य है कि वे अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में विकास को गति दें और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य नगर निकायों के माध्यम से क्लीन और ग्रीन सिटी के कॉन्सेप्ट को धरातल पर उतारना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अपने साथ सकारात्मक और प्रेरणादायक अनुभव लेकर जाएं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: [email protected]