Ad

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का निर्विरोध राज्यसभा के लिए नामांकन हुआ है। ऐसे में महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य के लिए चुने गए हैं। जिसके साथ एक बार फिर राज्य सभा की तीनों सीटें फिर से भाजपा के खाते में आ गई हैं।

ADVERTISEMENTSAd

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजकर फिर से चौंकाया है। इस सीट पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी का कार्यकाल पूरा हुआ है। जो कि पौड़ी गढ़वाल से आते हैं और ब्राह्रमण चेहरा हैं। महेंद्र भट्ट चमोली जिले से आते हैं और वो भी ब्राह्रमण चेहरा हैं। इस तरह भाजपा ने सारे समीकरण को साधते हुए महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया। ये भी माना जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल में चमोली जिले को प्रतिनिधित्व नहीं था, ऐसे में भाजपा ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है।


हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि वे प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे या फिर किसी नए चेहरे को लाया जाएगा। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। महेंद्र भट्ट के राज्यसभा पहुंचने के बाद अब भाजपा लोकसभा सीटों के समीकरण और जरूरत पड़ी तो प्रदेश अध्यक्ष पद पर नए समीकरण बिठाने की कोशिश करेगी।

अनिल बलूनी को राज्यसभा न भेजकर भाजपा ने उनके लिए सारे विकल्प छोड़ दिए हैं। बलूनी को पौड़ी गढवाल से चुनाव लड़ाने और प्रदेश अध्यक्ष बनाने जैसे विकल्पों पर भी चर्चा तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *