

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की आठवीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बीजेपी ने ओडिशा, पंजाब और पश्चिम बंगाल की सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया है। पार्टी ने दिनेश सिंह ‘बब्बू’ गुरदासपुर से, तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से, शुशील कुमार रिंकू जालंधर से, हंस राज हंस फरीदकोट से, परनीत कौर पटियाला से टिकट दिया है।
सूची में ओडिशा की तीन, पंजाब की छह और पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसमें बड़ी खबर यह है कि पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 411 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर
भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..