कांग्रेस डिप्रेशन में है, उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू का बड़ा बयान

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कांग्रेस की यात्रा को फ्लॉप शो करार देते हुए पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं के बीच हुई कथित धक्का-मुक्की और चप्पल चलने की घटनाएं पार्टी की अंदरूनी कलह, हताशा और बिखराव को उजागर करती हैं। उनके मुताबिक, कांग्रेस प्रदेश में जनता का विश्वास खो चुकी है और अब राजनीतिक दिखावे के जरिए माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

डब्बू ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि रुद्रपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के दौरान जिस तरह का व्यवहार किया गया, वह शहीदों के सम्मान के अनुरूप नहीं था। उन्होंने इसे कांग्रेस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला बताया।

धामी सरकार के काम गिनाए

अनिल डब्बू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के विकास को नई दिशा दे रहे हैं। किच्छा में एम्स, नए उद्योगों की स्थापना, जमरानी बांध परियोजना और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि महिला कल्याण की योजनाओं, समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून और रोजगार के अवसरों के जरिए सरकार ने युवाओं तथा महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

डब्बू ने कहा कि प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों से उत्तराखंड में भयमुक्त वातावरण बनाने की दिशा में काम हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन उपलब्धियों से कांग्रेस हताश है और इसी कारण सरकार के खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाने में जुटी है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधते हुए वहां कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर सवाल उठाए। डब्बू ने कहा कि कांग्रेस को उत्तराखंड की जनता को गुमराह करने के बजाय राजनीतिक कार्यशैली का जवाब देना चाहिए।

मंडी परिषद अध्यक्ष ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी कि वे राजनीतिक नौटंकी और आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर प्रदेश के विकास में सकारात्मक सहयोग दें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के पुराने कार्यकाल को देख चुकी है और अब विकास, रोजगार तथा सुशासन के मुद्दों पर जवाब चाहती है।

अनिल डब्बू ने कहा कि कांग्रेस को सरकार के हर कदम का विरोध करने के बजाय जनता के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनके मुताबिक, प्रदेश का विकास राजनीतिक खींचतान से नहीं, बल्कि जिम्मेदार और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका से भी मजबूत होता है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *