Ad

भाजपा नेता ने अपने परिवार पर चलाई गोलियां,तीन बच्चों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक यूपी सहारनपुर जिले में भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। इस घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

ADVERTISEMENTSAd


शनिवार दोपहर को योगेश रोहिला ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी नेहा (32) और तीन बच्चों शिवांश (4), देवांश (7) और श्रद्धा (8) पर गोली चला दी। गोली लगने से श्रद्धा और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी नेहा गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी
गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और योगेश को पकड़कर पीटा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया है।बताया जा रहा है योगेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से परिवार पर गोलियां चलाकर घटना को अंजाम दिया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह वारदात घर के अंदर ही अंजाम दी गई। पुलिस ने बच्चों के शव अपने कब्जे में ले लिए हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है।


इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जहां स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page