Ad

भाजपा का उत्तराखंड में 70% वोट के साथ प्रचंड जीत का दावा..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर देश की जनता का विश्वास जीतने का काम किया है । पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देश की आजादी के बाद हुए समस्त आम चुनावों की तुलना में ऐतिहासिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने जा रहे हैं ।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा भाजपा की तुलना में उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस नेतृत्व विहीन पार्टी नजर आ रही है ,उनके बड़े बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की मेहनत के सामने घुटने टेक चुके हैं वो स्वयं स्वीकार कर चुके हैं की सुस्त कांग्रेस की तुलना में चुस्त भाजपा चुनाव जीत रही है ।

प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को अन्याय पत्र कहते हुए कहा देश में आपातकाल लगाने वाली कांग्रेस न्याय पत्र जारी कर रही है । काले कम्बल में देश के शहीदों के पार्थिव भेजने वाली कांग्रेस अग्निवीर योजना पर सवाल पूछ रही है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई गई लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को मिल रहा है , जबकि कांग्रेस शासन काल में केंद्र से एक रुपया जारी होने पर जरूरतमंद तक पंद्रह पैसा पहुंचा करता था ।

पत्रकारों के द्वारा नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव लडने के सवाल उन्होंने कहा मोदी जी के नाम से वोट मांगना हमारा सौभाग्य है उत्तराखंड का ग्रीन बोनस समाप्त करने वाली कांग्रेस की सरकारों की तुलना में उत्तराखंड राज्य को दो लाख करोड़ की योजनाएं देने ,केदारखंड के बाद मानसखंड के विकास की प्रधानमंत्री के इन प्रयासों के चलते उनके नाम से वोट मांगने पर हमको गर्व है ।

उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में 70% मत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पड़ने वाले हैं । पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भारी बहुतमत से जीत दर्ज कर रहे हैं कांग्रेस के उम्मीदवारी उनके सामने कही नही टिक रहे हैं ।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट , भुवन भट्ट , विनोद मेहरा , कमल पांडे , मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *