उधमसिंह नगर जिले में भाजपा, कांग्रेस को मिली इतनी सीटें – रुद्रपुर से BJP, किच्छा से बेहड़..


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 : जनपद उधम सिंह नगर से नतीजे सामने आ गए हैं सबसे बड़ी अपडेट खटीमा से है। जहां से भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं। धामी को कुल 40 हजार 675 मत मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी भुवनचंद्र कापड़ी को 47626 वोट मिले हैं। कापड़ी ने धामी को 6951 मतों से पराजित किया है।
इसके अलावा बाजपुर सीट से यशपाल आर्य जीत चुके हैं। हालांकि उनके बेटे यानी नैनीताल से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को हार का सामना करना पड़ा है। रुद्रपुर से भाजपा के शिव अरोड़ा को जीत मिली है। इधर, सितारगंज से भाजपा प्रत्याशी सौरव बहुगुणा ने करीब 13000 मतों से जीत दर्ज ली है। किच्छा से भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला चुनाव करीब दस हजार वाेटों से हार गए हैं।
किच्छा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ ने जीत दर्ज की है। वहीं, गदरपुर से अरविंद पांडे ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। वह बतौर शिक्षा मंत्री विधानसभा चुनाव जीतने वाले उत्तराखंड के पहले नेता बन गए हैं। इसके अलावा जसपुर से कांग्रेस प्रत्याशी आदेश चौहान और काशीपुर से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा ने भी जीत हासिल की है। इसके अलावा नानकमत्ता से गोपाल सिंह राणा ने बड़े मार्जिन से जीत हासिल की है।
जनपद की 9 विधानसभा सीटों में भाजपा को चार तो वहीं कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आयी हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी