भाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को सौंपी उत्तराखंड की जिम्मेदारी, जल्द घोषित होगा नया प्रदेश अध्यक्ष


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए तीन राज्यों महाराष्ट्र, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियाँ भाजपा के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण द्वारा की गई हैं।
नियुक्त चुनाव अधिकारियों के नाम

महाराष्ट्र:: किरेन रिजिजू (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री)
उत्तराखंड: श्री हर्ष मल्होत्रा (केंद्रीय राज्य मंत्री)
पश्चिम बंगाल: श्री रवि शंकर प्रसाद (सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री)
इन नियुक्त अधिकारियों को संबंधित राज्यों में संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे राज्य इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के प्रतिनिधियों का चुनाव कराएंगे।
उत्तराखंड में हर्ष मल्होत्रा को चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही नए चेहरे की घोषणा कर सकती है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी से होगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट के अब तक के सबसे बड़े सीज़न का आगाज
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला: आदेश की प्रति जारी, अब इस तारीख को अगली सुनवाई
सीएम ने हल्द्वानी में 147.28 करोड़ की 40 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया
सीएम दौरे से पहले STH के पास कार में मिला युवक का शव_मचा हड़कंप..Video
सीएम दौरे से पहले STH के पास युवक का शव मिला_मचा हड़कंप