केदारनाथ हाईवे पर भूस्खलन : यात्रियों ने भाग कर बचाई जान_Video


उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश अब चारधाम यात्रा पर भी असर डालने लगी है। आज सुबह रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास अचानक भूस्खलन हुआ, जिसके चलते हाईवे को बंद कर दिया गया है। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर और भारी मात्रा में पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन हादसा बेहद डरावना था।
पहाड़ी से अचानक गिरे बड़े बोल्डर और पत्थरों की वजह से यात्री दहशत में आ गए। अचानक पहाड़ी से पत्थरों को गिरता देख यात्री इधर-उधर भागने लगे, कई यात्रियों ने वहां से भाग कर जान बचाई।

फिलहाल भूस्खलन की वजह से केदारनाथ जा रहे हैं यात्रियों को रोक दिया गया है। एनडीआरएफ और SDRF के जवानों द्वारा यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। कई यात्री जो दूसरी तरफ फंसे हुए थे उनको जंगल के रास्ते से निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।

दरअसल, बारिश की वजह से प्रदेश के अति संवेदनशी क्षेत्र में लगातार पहाड़ दरक रहे हैं। कई जगह सड़के बंद होने से ज्यादा यातायात बाधित है,तो चार धाम यात्रा पर भी ब्रेक लग रहा है। केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास भूस्खलन की वजह से यात्रियों को रोक दिया गया है।
केदारनाथ से लौट रहे श्रद्धालुओं का मुनकटिया के पास से रेस्क्यू किया जा रहा है। भूस्खलन की वजह से यात्रा मार्गो की लगातार निगरानी की जा रही है। जिला प्रशासन रास्तों को खोलने में जुटा हुआ है। जेसीबी और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया है ताकि सड़क को आसानी से खोला जा सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी RTO में फायरिंग का मामला, वरिष्ठ अधिकारी निलंबित..
नैनीताल_DM ने विभागों को किया अलर्ट, गौला पुल पर SSP ने लिया हालात का जायज़ा..
उत्तराखंड : भारी बारिश के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे..
Nainital- भारी बरसात खिसका रही ज़मीन_पहाड़ पर बड़े भूस्खलन का अंदेशा..Video
Uttrakhand : पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश, 179 सड़कें बंद_नैनीताल में गौला-कोसी-नंधौर पर नजर