Ad

हल्द्वानी गोलीकांड का खुलासा, क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले बदमाश पकड़े गए..Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी में सनसनीखेज गोली कांड के मामले नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। हल्द्वानी पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रोहित मंडोला समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।

ADVERTISEMENTSAd

23 जून को प्रेमपुर लॉसज्ञानी रोड बिरला स्कूल के पास हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सैंकड़ो सीसीटीवी फुटेज खंगाले सर्विलांस की मदद ली और जंगलों तक दबिश देकर बेल बाबा मंदिर के पास चेक पोस्ट के आगे वन क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपित रोहित मंडोला उर्फ राजा के पास एक अवैध पिस्तौल दो मैगजीन और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित मंडोला उर्फ राजा प्रियांशु बिष्ट उर्फ हन्नु विशाल बिष्ट जीवन बिष्ट उज्जवल परगाई अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू समेत संदीप कुमार के रूप में हुई है इस बड़ी कार्रवाई के साथ पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

गिरफ्तार आरोपी :

1. रोहित मंडोला उर्फ राजा मंडोला उम्र 21 वर्ष पुत्र भूपेन्द्र सिंह मंडोला नि0 हरीपुर लालमणि निवाड थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल

2. प्रियांशु बिष्ट उर्फ हन्नु बिष्ट उम्र 19 वर्ष पुत्र श्री हीरा बिष्ट नि0 ग्राम करायल जौलासाल थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल

3. विशाल बिष्ट उम्र 23 वर्ष पुत्र भीम सिंह बिष्ट नि0 करायल जौलासाल हल्द्वानी नैनीताल

4. जीवन बिष्ट उम्र 19वर्ष पुत्र हरीश सिंह बिष्ट नि0 छडैल सुयाल हिमालयन कालौनी थाना मुखानी हल्द्वानी

5. उज्जवल परगाई उम्र 24 वर्ष पुत्र नन्दन सिंह परगाई नि0 जीतपुर नेगी थाना हल्द्वानी नैनीताल।

6. अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू उम्र 22 वर्ष पुत्र स्व0 खुशाल सिंह रंगवाल नि0 हल्दूपोखरा नायक थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल।

7. संदीप कुमार उम्र 19वर्ष पुत्र नन्द किशोर नि0 देवलचौड थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल।

क्रिमनल रेकॉर्ड
1- अभियुक्त उज्जवल परगाई – एफआईआर न0 113/24 धारा 380/411 /457/34 भादवि थाना लालकुआं एवं एफआईआर न0 33/2020 धारा 269 भादवि थाना भीमताल।

2- अभियुक्त रोहित मण्डोला -एफआईआर न0 285/21 धारा 323/504/506 भादवि थाना हल्द्वानी।

3- अभियुक्त विशाल विष्ट एफआईआर न0 27/24 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना हल्द्वानी।

4- अभियुक्त संदीप– एफआईआर न0 113/24 धारा 380/411 /457/34 भादवि थाना लालकुआं तथा एफआईआर न0 280/23 धारा 380/457/120बी/411/414 भादवि थाना मुखानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page