BJP रामपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित — टांडा की कमान इनको..



रामपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अल्पसंख्यक मोर्चा, पश्चिम (उप्र 70) के अंतर्गत जिला रामपुर में संगठनात्मक मजबूती के तहत मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है। यह सूची वसीम खां (जिला अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, भाजपा रामपुर) की ओर से घोषित की गई, जिसमें कुल 20 मंडलों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।
इस सूची में स्वार, टांडा, बिलासपुर, रामपुर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों समेत जिले के लगभग सभी प्रमुख मंडलों को कवर किया गया है। नियुक्त किए गए अधिकांश अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से हैं, जिससे स्पष्ट संकेत मिलता है कि भाजपा अब अल्पसंख्यक वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
सूची में नामों में मो० सलीम (स्वार नगर), सय्यद इमरान मियाँ (टांडा नगर), रिजवान अली (शाहबाद ग्रामीण), जाबिर अली (बिलासपुर नगर), और नौशाद अहमद (मिलक नगर) शामिल हैं।
इस पहल को राजनीतिक विश्लेषक भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय को सीधे संगठन से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ