

उत्तराखंड में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। वहीं, औली में लंबे समय बाद बर्फबारी होने से वादियां बर्फ से सराबोर नजर आईं।
उत्तराखंड में मौसम विभाग के द्वारा जारी बर्फबारी की संभावना बिल्कुल सटीक साबित हुई है लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है।उत्तरकाशी जनपद में शाम से बर्फबारी देखने को मिल रही है। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम, हर्षिल, धराली, यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे इस साल की पहली बर्फबारी हो रही है। जिससे काश्तकारों के चेहरे खिल उठे हैं।
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में पाला पड़ने से ठंड बढ़ गई है। वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज मैदानी इलाकों में कोहरा छाने का अलर्ट है। बुधवार को बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी सहित नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। हनुमान चट्टी तक भी बर्फबारी हुई।
क्योंकि लंबे समय से जनपद में बर्फबारी और बारिश नहीं हो रही थी और आज ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से कहीं न कहीं फसलों के लिए यह बर्फबारी काफी लाभदायक मानी जा रही है। वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो कल सुबह तक अच्छी खासी बर्फबारी देखने को मिल सकती है। साथ ही निचले क्षेत्रों में आज दिन से ही आसमान में बादल छाए हुए है। और बारिश होने की पूरी संभावनाएं बनी हुई है।
साथ ही मौसम विभाग ने संभावनाएं जताई थी कि जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वह सटीक साबित हो रही है वही पिछले लंबे समय से जनपद में बारिश और बर्फबारी न होने से सूखी ठंड पड़ रही है। आज ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने से लोगों को सूखी ठंड से निजात मिलेगी।
उत्तराखंड में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो अच्छा मौका है काफी दिनों से बारिश और बर्फबारी के इंतजार के बाद आखिरकार मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार को बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के अलावा औली एवं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। कारोबारियों को लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार था।चमोली के औली और जोशीमठ में क्रीड़ा स्थल पर भी पर्यटक साहसिक खेलों का आनंद ले रहे हैं।
वहीं बर्फबारी से निचले क्षेत्रों में कड़ाके की शीतलहर चल रही है। रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ जनपदों के निचले क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहे और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। देहरादून में दिनभर चटख धूप खिली रही। हरिद्वार, उधम सिंह नगर में दोपहर तक घने कोहरे ने परेशानी बढ़ाई।
उधर लंबे इंतजार के बाद केदारनाथ धाम में बर्फ गिरी है. धाम में साल की पहली बर्फबारी हुई है. लंबे समय से केदारनाथ धाम में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश नहीं होने से पूरे जिले में शीतलहर के कारण लोग परेशान थे. धाम में बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. धाम में आईटीबीपी के जवानों के साथ ही कुछ साधु संत रह रहे हैं. हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है. मगर निचले इलाकों में अभी बारिश नहीं हुई है. बारिश नहीं होने से काश्तकार खासे परेशान हैं. इसके साथ ही प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए हैं. ऐसे में निचले इलाकों में बारिश का होना बहुत जरूरी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को