Ad

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा,गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो_ 3 युवकों की मौत..Video

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से बड़े दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ के नजदीक कनारीपाभैं-नैनीसैनी सड़क पर एक स्कार्पियो गहरी खाई में गिर गई। घटना में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह दौला निवासी कैलाश कापड़ी (42) पुत्र मथुरा दत्त कापड़ी, दीपक नगरकोटी (46) पुत्र जगदीश नगरकोटी और मखौलीगांव निवासी महेंद्र नगरकोटी (32) पुत्र दयालु नगरकोटी स्कार्पियो से खड़क्यामानू मंदिर के लिए निकले।

इसी बीच उनकी कार 800 मीटर से अधिक गहरी खाई में गिर गई। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को खाई से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पहुंचाया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों में कोहराम मचा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *