BIG NEWS (उत्तराखंड): उपसमिति मंत्रीमंडल की पुलिस ग्रेड वेतन को लेकर चल रही बैठक खत्म.. देखिये क्या बोले मंत्री सुबोध उनियाल

उत्तराखंड ( देहरादून) – पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे को लेकर बनी उपसमिति का आज तीसरी और अंतिम बैठक संपन्न हो गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में विधानसभा में बैठक का आयोजन किया गया। जहां शासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ आधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है की रिपोर्ट बनाकर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

जिस पर अंतिम फैसला राज्य कैबिनेट को लेना है।उनके अनुसार उपसमिति का फैसला अंतिम नहीं होता है फैसला कैबिनेट को ही लेना होता है हालांकि सूत्रों की माने तो इस बात की संभावना कम है कि पुलिसकर्मियों की 4600 ग्रेड पे को लेकर सरकार फैसला ले पाएगी क्योंकि अगर ये फैसला लिया तो सभी विभागों में सरकार को अन्य कर्मचारियों को भी ये देना पड़ेगा माना जा रहा है कि बीच का रास्ता निकाला जा सकता है सरकार पुलिस कर्मियों की मांग को लेकर पशोपेश में है उम्मीद है अगली कैबिनेट बैठक में ये रिपोर्ट रखी जा सकती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Heavy Rain Alert: नैनीताल में कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद_ 142 भवनों को नुकसान
HeavyRain_उत्तराखंड में कल फिर बिगड़ेगा मौसम, इस जिले में स्कूल बंद रहेंगे
विकास की विरासत आगे बढ़ी, हल्द्वानी को मिला ‘हृदयेश सभागार’
नैनीताल में लम्पी वायरस की दस्तक_163 टीमें मैदान में..
“टीचर दो, टीचर दो!”शिक्षकों की कमी से परेशान बेटियों ने खोला मोर्चा, बेतालघाट इंटर कॉलेज