Ad

BIG NEWS(उत्तराखंड) : पुलिस महकमे में बंपर तबादलों की कवायद शुरू, जल्द होगी लिस्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में  बीते चार साल में से तीन साल एक ही जिले में काटने वाले पुलिस अधिकारियों के तबादले इस माह के अंत तक हो जाएंगे। चुनाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारी कर रहा है।  प्रदेश में जनवरी प्रथम सप्ताह तक विधानसभा चुनाव आचार संहिता लगने की उम्मीद है। इसी क्रम में निर्वाचन आयोग बीते चार साल में से तीन साल एक ही जिले में बिताने वाले कार्मिकों को बदलने के आदेश जारी कर चुका है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस में भी इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर एसपी तक के अधिकारियों के तबादले की कसरत शुरू हो गई है। इसमें एक एसपी और एक कमांडेंट भी शामिल है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इस माह के अंत तक चुनाव आचार संहिता के मानकों में आने वाले अधिकारियों के तबादले पूरे करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले सप्ताह गढ़वाल रेंज के इंस्पेक्टरों के तबादले हो चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *