BIG NEWS : उत्तराखंड – शिक्षा सचिव नें बोर्ड एग्ज़ामीनेशन को लेकर जारी किया ये अहम आदेश ..

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण दिन-प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित व्यक्ति चिन्हित हो रहे हैं, अतः प्रदेश में सभी स्तरों पर इससे बचाव एवं रोकथाम के दृष्टिगत शासनादेश संख्या 226 / XXIV-B-5 / 2020 -3 (1) 2020 दिनांक 25 अप्रैल, 2021 द्वारा दिनांक 04 मई, 2021 से 22 मई, 2021 के मध्य प्रस्तावित कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा स्थगित करते हुये दिनांक 01 जून, 2021 को परिस्थितियों का पुनः मूल्यांकन / आंकलन करते हुये नवीन तिथियों की घोषणा पृथक से किये जाने के निर्देश जारी किये गये थे। इस सम्बन्ध में कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थिति के दृष्टिगत सम्यक विचारोपरान्त कक्षा 12 की उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इस सम्बन्ध में मुझे यह भी कहने का निदेश हुआ है कि कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करने के लिये उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल द्वारा वस्तुनिष्ठ मानदण्ड (Objective Criterion) पृथक से निर्धारित / तैयार किये जायेगें। यदि कोई अभ्यर्थी उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा द्वारा तैयार मानदण्डों द्वारा प्रदत्त अंको (MARKS) से संतुष्ट नहीं होता है तो परिस्थितियाँ सामान्य होने पर यदि कोई परीक्षा उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड नैनीताल द्वारा आयोजित की जाती है, तो उस परीक्षा में आवेदन / सम्मिलित होने का अवसर सम्बन्धित अभ्यर्थी को तत्समय प्रदान किया जायेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन