Ad

BIG NEWS : देवस्थानम बोर्ड भंग करने को लेकर CM धामी का बड़ा बयान.. हाई पावर कमेटी की रिपोर्ट करेगी फैसला.. वीडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : चारधाम देवस्थानम बोर्ड के लिए गठित हाईपावर कमेटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि सरकार कमेटी की रिपोर्ट का अध्ययन करेगी। समझा जा रहा है कि सरकार बोर्ड पर बड़ा फैसला ले सकती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने तीन कृषि कानून वापस लिए हैं, पर इसकी तुलना देवस्थानम बोर्ड से नहीं की जानी चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd

सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर हाईपावर कमेटी का गठन किया। कमेटी की जिम्मेदारी सभी पक्षों को सुनने की थी। कमेटी ने फाइनल रिपोर्ट सौंप दी है। सरकार इस मामले में सभी पक्षों को ध्यान में रखकर फैसला लेगी। इसके लिए सरकार हाईपावर कमेटी की रिपोर्ट अध्ययन करेगी। अध्ययन करने के बाद जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। सीएम के अनुसार मंत्रिमंडलीय उप समिति बनाई जा रही है जो इसका अध्ययन कर फैसला लेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के कहीं जाने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला। हकीकत यह है कि कांग्रेस के कई लोग हमारे संपर्क में हैं। जल्द सभी को ये पता चल जाएगा। खटीमा मेरी कर्मभूमि, सीट बदलने का कोई कारण नही,सीएम धामी ने कहा कि खटीमा मेरी कर्मभूमि है। ऐसे में सीट बदलने का कोई कारण नहीं है। पार्टी जो भी फैसला करेगी, वो उसका पालन करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *