BIG NEWS : नैनीताल हाईकोर्ट ने पलटा सीबीआई अदालत का फैसला विधायक की हत्या के मामले में यह बाहुबली बाइज़्ज़त बरी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : नैनीताल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI अदालत के फैसले को पलटकर बाहुबली डीपी यादव को किया बाइज़्ज़त बरी ,13 सितंबर 1992 को दादरी में विधायक महेंद्र भाटी की हत्या हुई थी, जिसमें पूर्व सांसद डीपी यादव समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया था. इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और इस साल कोर्ट से डीपी यादव को कई बार बेल भी मिल चुकी थी.

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव को हत्याकांड में बरी कर दिया. हाई कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के 2015 के फैसले को पलटते हुए यादव को बरी किया है. सीबीआई कोर्ट ने छह साल पहले यादव को दादरी के विधायक रहे महेंद्र भाटी की हत्या के केस में दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी. इस मामले में नैनीताल स्थित हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही थी. हाई कोर्ट के फैसले से यादव को बड़ी राहत मिल गई है.

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *