BIG NEWS (मेघालय) : हत्या से बेक़ाबू हुए हालात ..CM के घर फेके गए पेट्रोल बम.. हिंसा के बीच सूबे के गृहमंत्री ने सौपा इस्तीफ़ा..

शिलांग : पिछले कुछ दिनों से जारी मेघालय में पुलिस और आतंकवादी के बीच मुठभेड़ और आगजनी के बीच रविवार को राज्य के गृह मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दें दिया.हालत को देखते हुए राज्य सरकार ने राजधानी शिलांग में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की ताकि स्तिथि काबू में आ सकें. इसके साथ ही चार ज़िलों में इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक लगा दी है.
एक पूर्व आतंकवादी की पुलिस द्वारा गोली मारने के बाद शिलांग में हिंसा के बीच, अज्ञात लोगों ने रविवार रात मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के आवास पर एक पेट्रोल बम फेंका. पुलिस के अनुसार, संगमा के थर्ड माइल स्थित निजी आवास के परिसर में वाहन सवार हमलावरों द्वारा रात करीब 10.15 बजे दो मोलोटोव कॉकटेल बोतलें फेंकी गईं. पहली बोतल सीएम आवास के सामने और दूसरी को पिछवाड़े के पीछे फेंकी गई थी. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ
: चार जिलों पूर्वी खासी हिल्स, वेस्ट खासी हिल्स, साउथ वेस्ट खासी हिल्स और री-भोई में दूरसंचार सेवाओं को 48 घंटे (15 अगस्त को शाम 6 बजे से) निलंबित कर दिया गया है. इस बीच, एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, मेघालय के गृह मंत्री लखमेन रिंबुई ने हिंसा के मद्देनजर इस्तीफा दे दिया और हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की. उन्होंने पुलिस छापे के बाद एचएनएलसी के पूर्व नेता चेस्टरफील्ड थांगखियू की हत्या पर भी दुख व्यक्त किया.
: रिंबुई ने अपने में कहा, “स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, मैं आपसे तत्काल प्रभाव से मुझे गृह (पुलिस) विभाग से मुक्त करने का अनुरोध करता हूं. इससे सरकार द्वारा घटना की सच्चाई को सामने लाने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की सुविधा होगी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त