BIG NEWS : हरिद्वार कोविड टेस्टिंग घोटाले में हुआ बेहद चौकाने वाला खुलासा ..

कोविड टेस्टिंग रिपोर्ट फर्जीवाड़े में सूत्रों के अनुसार बेहद ही चौकाने वाला खुलासा हुआ है जानकारी के अनुसार हरिद्वार महाकुंभ के दौरान कोरोना जांच में फर्जीवाड़े की आरोपी लैब ने मेला प्रशासन के साथ अनुबंध खत्म होने के बाद भी आईसीएमआर के पोर्टल पर डेटा अपलोड किया। इससे सीएमओ कार्यालय की भूमिका संदेह के दायरे में आ गई है। दरअसल मेला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने मैक्स कॉरपोरेट व अन्य लैब के साथ कोरोना जांच का अनुबंध 24 अप्रैल तक के लिए किया था। इसके बाद इन लैब को जांच बंद करनी चाहिए थी। अब जांच में खुलासा हुआ है कि करार खत्म होने के बावजूद लैब 16 मई तक आईसीएमआर के पोर्टल पर जांच का डेटा अपलोड करते रहे। ऐसे में सीएमओ कार्यालय की भूमिका भी संदेह में आ गई है। महाकुंभ के मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि लैब के साथ 24 अप्रैल तक के लिए जांच का करार हुआ था। लेकिन पोर्टल पर 16 मई तक डेटा अपडेट हुआ है। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि सीएमओ कार्यालय इसे रोक सकता था। अब देखना ये है आगे क्या कार्यवाही अमल में लायी जाती है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन