BIG BREAKING : (उत्तराखंड) अब 12 जुलाई से खुलेंगे स्कूल..शिक्षकों का जाना होगा अनिवार्य..यह आदेश हुए जारी..

देहरादून- GKM NEWS कोविड संक्रमण की दर में मिली राहत को देखते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के द्वारा शिक्षकों को स्कूल आने के निर्देश पर शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत शिक्षकों को 12 जुलाई से स्कूल आना सुनिश्चित किया गया है और शैक्षिक गतिविधियां संचालित किया जाना भी सुनिश्चित किया गया है, यानी कि शिक्षकों को 12 जुलाई से स्कूल आना अनिवार्य किया गया है।
एक तरफ जहां सरकार के द्वारा शिक्षकों को स्कूल आने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के द्वारा प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों को कोविड-19 वैक्सीन लगाई जाएगी, शिक्षा सचिव ने इसको लेकर बकायदा आदेश जारी कर दिए हैं कि शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के शिक्षकों को कोविड 19 के अंतर्गत फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में वर्गीकृत करते हुए प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाए, यानी की शिक्षा विभाग अब शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाई जाएगी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




तप रहे हल्द्वानी पर मेहरबान हुए बादल_झमाझम बारिश..Video
दर्दनाक हादसा : नींद की झपकी और उजड़ गया पूरा परिवार,,तीन लोगों की मौत
तेज बारिश में खतरे का खेल! नैनीझील के बीचों-बीच पैडिल बोट में मस्ती करते दिखे पर्यटक
विश्व के टॉप वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. वीना पाण्डे, कुमाऊं विश्वविद्यालय को मिला वैश्विक गौरव
Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?