Ad

BIG BREAKING : (उत्तराखंड) जल्द खुलेंगे सभी पार्क और ज़ू..एनटीसीए ने दी मंज़ूरी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लंबे समय से प्रकृति के बीच सुकून में कुछ पल बिताने को तरस रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। एनटीसीए ने सभी पार्क और जू खोलने की अनुमति दे दी है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार 29 जून को कुछ प्रतिबंधों के साथ एसओपी जारी कर सकती है। इसके बाद एक जुलाई से दून जू और झाझरा स्थित आनंद वन खुल सकते हैं। कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण एनटीसीए ने दो माह पहले जू, नेशनल पार्कऔर आरक्षित पार्क बंद कर दिए थे। तभी से दून जू और आनंद वन समेत तमाम पार्क और टाइगर रिजर्व बंद हो गए थे।  चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन को पत्र भेजकर खोलने को कहा गया है। लेकिन, जू और पार्क 29 जून तक बंद रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd


लच्छीवाला नेचर पार्क का उद्घाटन जुलाई में
शहर से कुछ ही दूरी पर बने लच्छीवाला नेचर पार्क का उद्घाटन जुलाई में होगा। यहां पर्यटक लेजर शोर, वाटर शो, हर्बल गार्डन के साथ उत्तराखंड की संस्कृति और लोककलाओं पर बने म्यूजियम का आनंद उठा सकेंगे। यहां पेड़ों के बीच लेजर शो मुख्य आकर्षण होगा।


पाखरो में टाइगर सफारी 15 अगस्त तक
कोटद्वार से कुछ दूरी पर स्थित कालागढ़ टाइगर रिजर्व के पाखरो में उत्तराखंड की पहली टाइगर सफारी 15 अगस्त से पहले शुरू हो जाएगी। यहां दो टाइगर बाड़े बनकर तैयार हैं। जुलाई में यहां कार्बेट से दो बाघ लाकर रख दिए जाएंगे। लोगों को वाहनों में सैर कराई जाएगी।


एनटीसीए ने सभी जू-पार्क खोलने की अनुमति दे दी है। उत्तराखंड में अभी 29 जून तक जू-पार्क बंद हैं। ऐसे में 29 जून को राज्य सरकार से जो भी एसओपी जारी होगी, उसके अनुसार एक जुलाई से सभी जू-पार्क खोल दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *