Ad

BIG BREAKING: दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवको समेत 6 पशुओं की मौके पर मौत.. दर्जनों घायल..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

अमरोहा उत्तर प्रदेश 04.january 2021 GKM NEWS SHABAB SHEHZAD KHAN उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कंटेनर पलट जाने से कई लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मची रही।आपको बता दे कि अमरोहा ज़िले के गजरौला में कंटेनर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे ने कई पर‍िवारों की खुशियां छीन लीं। जैसे ही हादसे की सूचना परिवार को म‍िली वे बदहवास हो गए। पर‍िवारों के लोगों पर अचानक व‍िपदा का पहाड़ टूट पड़ा। परिवारों की चीखपुकार देखकर द‍िलासा देने वालों की भी आंखें नम हो गईं।

ADVERTISEMENTSAd

हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों की श‍िनाख्‍त कराने के बाद तत्‍काल उनके पर‍िवार लोगों को इसकी सूचना दी। जानकारी म‍िलने के बाद कुछ ही देर में पर‍िवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जैसे ही उन्‍होंने अपनों के शव देखे वे होश खो बैठे। उधर पुलिस और ग्रामीण बचाव कार्य में जुटे थे, वहीं दूसरी ओर घटनास्‍थल पर ही स्‍वजनों की चीत्‍कार गूंज रही थी। इसे देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पर‍िवार के लोग अपनों के लौटने का इंतजार कर रहे थे लेक‍िन उन्‍हें क्‍या पता था क‍ि उनके अपने अब कभी नहीं आएंगे। हादसे में क‍िसी ने अपना बेटा खोया तो क‍िसी ने पत‍ि, तो क‍िसी बच्‍चे के स‍िर से प‍िता का साया उठ गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *