BIG BREAKING : कंटेनर के पास चल रही थी कार..मार्बल से भरा कंटेनर कार पर गिरा..दबने से चार की मौके पर मौत..

PALI RAJSTHAN : बड़ी खबर राजस्थान से आ रही है जहाँ पाली ज़िले में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है. खबर के मुताबिक बताया रहा है कि राजस्थान के पाली ज़िले के गुड़ा एंडला थाना क्षेत्र के बारलाई गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज (शुक्रवार) को बड़ा हादसा हो गया है बताया जा रहा है कि मार्बल से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर एक कार पर गिर गया, जिसमे कार सवार चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है..

सूचना पर पहुची पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर को कार से अलग कराया. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह पाली से सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना गुड एंदला क्षेत्र में बालराई गांव के पास कार नंबर RJ 19TA 9226 पाली से सिरोही की तरफ जा रही थी.तभी गुजरात नंबर Gj12BT3880 का कंटेनर ट्रोला ओवरटेक करने के चक्कर में कार के ऊपर जा गिरा. कहा जा रहा है कि कार सवार जो सभी लोग जोधपुर से अहमदाबाद जा रहे है थे. मृतक राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले बताये जा रहा हैं. पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातयात को दोबारा शुरू करवाया.जिसके बाद हाइवे पर गाड़िया को आना जाना शुरू हुआ.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand – निकाह से पहले ऐसी तकरार की पिता की धड़कनें थम गईं_ छतों से कूद कर भागे बाराती
Haldwani_छुट्टियां मनाने आई मासूम की सड़क हादसे में गई जान
उत्तराखंड क्रांति दल के नेता की पत्नी ने खुद को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, मौत
एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज
Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..