नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एम्बुलेंस में गांजा तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए एक बड़ी तस्करी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एम्बुलेंस में छिपाकर लाए जा रहे 58 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि – 2025” विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में रामनगर पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की।

रामनगर पुलिस टीम ने सीतावनी रोड पर वन बैराज चौकी के पास संयुक्त चेकिंग के दौरान सफेद मारुति ईको एम्बुलेंस (नंबर UP 21 BN 0419) को देखा। पुलिस को देखकर वाहन चालक और अन्य व्यक्ति भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी से 5 कट्टों में छिपाकर रखा गया 58 किलो 16 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गिरफ्तार तस्कर:

रणधीर सिंह (40 वर्ष, मुरादाबाद)
अरुण कुमार (28 वर्ष, मुरादाबाद

नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और मजबूत करते हुए एक शातिर तस्करी मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाए जा रहे 58 किलो से अधिक गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि – 2025” विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में, रामनगर पुलिस ने नशामुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की।

आज रामनगर पुलिस टीम ने सीतावनी रोड पर वन बैराज चौकी के पास संयुक्त चेकिंग के दौरान एक सफेद मारुति ईको एम्बुलेंस (नंबर UP 21 BN 0419) को देखा। पुलिस को देखकर चालक और अन्य व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस ने 5 कट्टों में छिपाकर रखा गया 58 किलो 16 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार तस्कर:

रणधीर सिंह (उम्र 40, निवासी मुरादाबाद)
अरुण कुमार (उम्र 28, निवासी मुरादाबाद

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page