नैनीताल : 2024 सामान्य निकाय चुनाव के लिए अधिकारियों की तैनाती

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल : जिला मजिस्ट्रेट वंदना ने 2024 के सामान्य निकाय चुनाव के लिए अधिकारियों की तैनाती में आंशिक संशोधन करते हुए विभिन्न अधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है।

मुख्य उद्यान अधिकारी को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वार्ड संख्या 60 का निर्वाचन अधिकारी सभासद नियुक्त किया गया। वहीं, तारा सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी को वार्ड संख्या 19 से 24 के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। राजेश कुमार, सहायक अभियंता सिचाई खण्ड नैनीताल को वार्ड संख्या 11 से 15 तक का सहायक निर्वाचन अधिकारी, और भरत सिंह सहायक अभियंता लघु सिचाई को वार्ड संख्या 1 से 4 तक का सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, नवीन चन्द्र पाण्डे को वार्ड संख्या 5 से 7 और नवीन चन्द्र त्रिपाठी को वार्ड संख्या 5 से 7 का सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी भीमताल को वार्ड संख्या 1 से 5 तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मो. इमरान, सहायक अभियंता जमरानी बॉंध को सहायक निर्वाचन अधिकारी के लिए आरक्षित किया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी नियुक्ति सुनिश्चित करें।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page