नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 91गिरफ्तार_ 32 गाड़ियां सीज


नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
नैनीताल – SSP प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने ऑपरेशन रोमियों के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 91 अराजकतत्वों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ सार्वजनिक स्थानों, होटलों और ढाबों पर शराब पीने, सड़कों पर बिना कारण घूमने और हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की। इन 91 आरोपियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई, और उनमें से कई ने माफी भी मांगी।
इसके साथ ही, सड़क सुरक्षा को लेकर भी SSP मीणा द्वारा पुलिस को कड़ी हिदायत दी गई है। इसके तहत, सड़क पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 442 लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन चालकों से कुल 107,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई में खासकर बिना हेलमेट, तीन सवारी, रेट्रो साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म और अन्य उल्लंघनों पर ध्यान दिया गया।
सड़क सुरक्षा पर SSP का सख्त रुख
पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए, एसएसपी मीणा के दिशा-निर्देश में सभी थाना प्रभारी और यातायात निरीक्षकों को सघन चेकिंग अभियान चलाने का आदेश दिया था। पुलिस द्वारा किए गए इस अभियान में 442 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जिनमें से 32 वाहन सीज किए गए। इसमें 1 बस, 3 भारी वाहन, 7 टैक्सी, 2 रिक्शा और 19 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। इसके अलावा, 40 ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किए गए हैं।
पुलिस की अपील:
नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और अनावश्यक रूप से सड़कों पर ना घूमें। साथ ही, पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मिठास में मिलावट तो नहीं” दीपावली से पहले नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर छापे..लेबल पर नजर
देश-विदेश के 126 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ, सादगी की मिसाल बनीं निरंकारी सामूहिक शादियां_एकत्व का संदेश
ऑरेंज अर्लट_नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के आसार, मुस्तैद रहेंगे अधिकारी
धनतेरस-दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को मुकेश बोरा की सौगात, ₹29.39 लाख का बोनस
DM की बड़ी कार्यवाही_ हल्द्वानी-रामनगर के पांच लोग जिला बदर किए, शस्त्र लाइसेंस भी रद्द..