Bhimtal_घायल मिला स्पॉटेड आउल, लोगों ने जान बचाई..


उत्तराखण्ड के भीमताल में एक स्पॉटेड आउल लोगों को घायलावस्था में मिला। उसे पशु चिकित्सालय में उपचार के साथ ही वन विभाग के सुपुर्द किया गया।
क्षेत्रीय रेंज ऑफिसर(आर.ओ.)विजय मेलकानी ने बताया कि भीमताल के मल्लीताल बाजार क्षेत्र में एक उल्लू का बच्चा घायलावस्था में मिला। स्थानीय परिवार ने उसे सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उपचार के लिए पशु अस्पताल पहुंचाया। साथ ही वन विभाग को भी मामले की सूचना दी गई। वन विभाग इस स्पोट्वेद आउल ‘उल्लू’ को उपचार के लिए रानीबाग स्थित रैस्क्यू सेंटर भेज रहा है।
बताया जा रहा है कि उल्लू का बच्चा घायल होने के कारण उड़ने में असमर्थ था। समय रहते मिली मदद से कुत्ते, बिल्ली व अन्य शत्रुओं से उसकी जान बच सकी। वन विभाग की टीम अब पक्षी की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
स्पॉटेड आउल इस क्षेत्र में आमतौर पर पाए जाने वाले छोटे और गठीले शरीर के उल्लू होते हैं। ये सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। ये आबादी के समीप वृक्षों में रहने वाली पक्षी की प्रजाति है। ये आउल कीट, कीड़े मकौड़े, चिड़िया और लिजर्ड खाने पर निर्भर रहते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park