बंगाल : भाजपा नेता का विवादित बयान..चुनाव आयोग ने लगाया..48 घंटे का बैन..जाने क्या दिया था विवादित बयान..


पश्चिम बंगाल …15 अप्रैल को 12 बजे दोपहर तक ही लागू रहेगा। कूच बिहार के सितालकुची में केंद्रीय बलों की फायरिंग में 4 युवकों की मौत की घटना पर उन्होंने विवादित बयान दिया था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए ही चुनाव आयोग ने राहुल सिन्हा के खिलाफ यह एक्शन लिया है। राहुल सिन्हा ने सितालकुची की घटना पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि वहां 4 नहीं बल्कि 8 की मौत होनी चाहिए थी। इस बीच ममता बनर्जी ने आयोग के बैन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। आयोग ने राहुल सिन्हा से बुधवार सुबह 10 बजे तक जवाब भी मांगा है।
चुनाव आयोग ने अपने आदेश में एक टीवी चैनल पर प्रसारित राहुल सिन्हा के बयान का जिक्र किया है। आयोग ने कहा कि हमने राहुल सिन्हा के बयान का संज्ञान लिया है और इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उन पर 48 घंटे का बैन लगाया गया है। आयोग ने कहा कि राहुल सिन्हा ने भड़काऊं बयान दिया है, जो सुरक्षा बलों को उकसाने वाला है और चुनवा प्रक्रिया में इसका बेहद विपरीत असर देखने को मिल सकता है। आयोग ने कहा कि हम राहुल सिन्हा और बीजेपी को हिदायत देते हैं कि चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करें। इसके अलावा राहुल सिन्हा पर किसी भी माध्यम से चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगा दी गई है।
राहुल सिन्हा ने चौथे राउंड की वोटिंग के दौरान कूच बिहार में हुई हिंसा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। सिन्हा ने कहा था, ‘…केंद्रीय बलों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। यदि वे फिर ऐसा करेंगे तो दोबारा उन्हें वैसा ही जवाब मिलेगा। केंद्रीय बलों को सितालकुची में 4 की बजाय 8 लोगों को मारना चाहिए था।’ यही नहीं राहुल सिन्हा ने कहा था कि केंद्रीय बलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने सिर्फ 4 लोगों को ही क्यों मारा



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे..
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे…Video
208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन