हल्द्वानी से पहाड़ को जाने से पहले जान लें ये जरूरी डायवर्जन, ट्रैफिक प्लान लागू..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल। वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हल्द्वानी–काठगोदाम और पर्वतीय मार्गों के लिए विशेष ट्रैफिक और डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान 18 और 19 अप्रैल , सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा, जिससे यातायात को सुचारु और जाममुक्त रखा जा सके।

भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी

सुबह 06:00 से रात 22:00 बजे तक **सभी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को जनपद सीमा पर रोका जाएगा।

निर्धारित स्थानों-भीमताल HMT, सलड़ी चौकी, अमृतपुर मोड़ आदि—पर पार्किंग की व्यवस्था

मैदानी से पहाड़ जाने वाले भारी वाहन

गौलापार (पुराना RTO फिटनेस सेंटर) और खेड़ा चौकी के पास पार्किंग

आगे जाने की अनुमति ट्रैफिक स्थिति के अनुसार दी जाएगी।

पर्यटक वाहनों के लिए नया रूट प्लान

बरेली रोड से आने वाले वाहन→ तीनपानी फ्लाईओवर → गोलापार रोड → नारीमन तिराहा → काठगोदाम

रुद्रपुर/पंतनगर से आने वाले वाहन → NH-109 → लालकुआं → तीनपानी → गोलापार → नारीमन तिराहा

रामनगर/कालाढूंगी मार्ग→ कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा → मंगोली होकर आगे

रविवार (19 अप्रैल) स्पेशल डायवर्जन

दोपहर 3:00 से रात 9:00 बजे तक

भवाली मस्जिद तिराहा और नैनीताल से आने वाले वाहन

रूसी बाईपास मार्ग से मंगोली होते हुए कालाढूंगी की ओर डायवर्ट

कैंची धाम–भवाली–भीमताल के लिए विशेष व्यवस्था

कैंची धाम जाने वाले पर्यटकों के लिए खास प्लान

भीमताल रूट से आने वाले वाहन → विकास भवन पार्किंग में पार्क होंगे।

नैनीताल/गेठिया रूट से आने वाले वाहन →भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क होंगे।

यहां से शटल सेवा द्वारा मंदिर दर्शन की व्यवस्था

भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग

अल्मोड़ा/रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले वाहन
क्वारब–खैरना से रामगढ़/मुक्तेश्वर मार्ग

आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को ही मुख्य मार्ग से अनुमति।

पुलिस प्रशासन ने आमजन, पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वीकेंड के दौरान जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें,, अनावश्यक भीड़ से बचें और निर्धारित रूट का ही उपयोग करें,,पार्किंग और शटल सेवा का सहयोग करें।

संवेदनशील और जरूरी कदम

यह ट्रैफिक प्लान न केवल जाम से राहत देगा, बल्कि पर्यटकों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करेगा। खासतौर पर वीकेंड और धार्मिक स्थलों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था बेहद अहम मानी जा रही है।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *