Ad

सावधान – Avalanche Warning : उत्तराखंड के इस जिले में हिमस्खलन की चेतावनी,निर्देश जारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : हिमस्खलन के अंदेशे को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है। चमोली में 3000 मीटर ऊँचाई पर हिमस्खलन का ऑरेंज अलर्ट(लेवल 3) जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

चमोली जनपद के 3000 मीटर से अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हिमस्खलन की संभावना को लेकर रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने आरेंज अलर्ट (लेवल 3) जारी किया है। यह अलर्ट 29 दिसंबर 2024 (17:00 hrs IST) से लेकर 30 दिसंबर 2024 (17:00 hrs IST) तक प्रभावी रहेगा।

डीजीआरई के पत्र के अनुसार, हिमस्खलन के खतरे को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन से अपील की गई है कि वे समुचित सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करें। प्रशासन से यह भी कहा गया है कि वे इस चेतावनी का गंभीरता से संज्ञान लें और संबंधित अधिकारियों को एलर्ट मोड में रहने के लिए निर्देश जारी करें।

सुरक्षा उपायों में त्वरित कार्यवाही और ऐहतियात बरतने की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए है, ताकि किसी भी संभावित घटना से बचाव किया जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page