

उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम बदलने की संभावना है। बारिश व बर्फबारी होने से ठंड बढ़ेगी। इसके अलावा रात के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने पांच जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से पहाड़ से लेकर मैदान तक के तापमान पर सीधा असर पड़ेगा।
सीजन में विंटर बारिश बहुत कम होने से दिन के सामान्य तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि पाला और कोहरा छाने से रात का तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री तक नीचे जा रहा है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों में पहाड़ों के मुकाबले ज्यादा गलन व सूखी ठंड हो रही है। ऐसे में बारिश होने से भले ही तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन गलन वाली ठंड से राहत मिलेगी।
मैदानी इलाकों में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा छा रहा है। दिन के समय भी कोहरा छाने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, बारिश होने के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा छंटेगा और धूप खिलने से ठंड से राहत भी मिलेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..