Ad

मानवता शर्मसार : बजरी डालकर महिलाओं को ज़िंदा दफनाने की कोशिश.. Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

रीवा में मुरुम में जिंदा दफनाने की कोशिश के मामले में एक गिरफ्तार, दो की तलाश

ADVERTISEMENTSAd

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां मनगवां अंतर्गत हिनौता कोठार गांव में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश करने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, वहीं दो की तलाश जारी है।

जिले के हिनौता कोठार में जमीन विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, इसमें कुछ लोग दो महिलाओं को डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फरियादी आशा पांडेय ने पुलिस को बताया कि उनका ससुर गौकरण पांडेय से साझे की जमीन में रास्ता निकालने को लेकर विवाद है।

शनिवार को गौकरण पांडेय और देवर विपिन पांडेय विवादित जमीन पर सड़क बनवाने के लिए हाइवा से मुरूम लेकर आए। आशा पांडेय अपनी देवरानी ममता पांडेय के साथ जाकर हाइवा (एमपी 17 एचएच 3942) के चालक को मुरूम गिराने से मना करने लगी। हाइवा चालक ने दोनों की बात नहीं सुनी, तो वे डंपर के पीछे मुरुम गिरने के स्थान पर बैठने लगीं। इसी बीच हाइवा चालक ने तेजी से मुरुम गिरा दी। दोनों मुरुम में दबने लगीं, तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि यह एक पारिवारिक विवाद है। इस प्रकरण में पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। आरोपी विपिन पांडेय को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जयदीप प्रसाद ने बताया कि शनिवार को रीवा जिले के मनगवां थाने के ग्राम हिनौता कोठार में एक पारिवारिक जमीन विवाद में दो महिलाओं आशा पांडे और ममता पांडे पर मुरुम गिरी थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर डंपर जब्त किया है। एक आरोपी विपिन पांडे पुलिस गिरफ्त में है। अन्य दो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने X पर लिखा –

सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से रीवा जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला संज्ञान में आया, जिसमें मैंने जिला प्रशासन एवं पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जिले के थाना मनगंवा अंतर्गत हनौता कोठार गांव में जमीन संबंधी पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दो अन्य की तलाश जारी है। उपचार के बाद महिलाओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

मध्यप्रदेश के नागरिकों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उनके खिलाफ किसी भी अपराध में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, कठोर से कठोर दंड दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *