Ad

पहाड़ पर ये हाल – स्ट्रीट लाइट के नीचे आग जलाकर बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चे

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के मुनस्यारी के परीक्षार्थी बच्चे विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण अपनी बोर्ड परीक्षा के लिए विपरीत परिस्थितियों में तैयारियां कर रहे हैं। बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे आज जलाकर पढ़ाई कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd


पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के बासंबगड़ और खेतभरार गांव व अन्य गांव के बच्चों की उत्तराखंड बोर्ड और सी.बी.एस.ई.बोर्ड की परीक्षा चल रही है। इन क्षेत्रों समेत अन्य 15 गांवों में कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। यहां के बच्चे अपनी परीक्षा की तैयारी स्ट्रीट लाइट और सोलर लाइट के भरोसे कर रहे है ।

मुनस्यारी क्षेत्र में अभी ठंड का प्रकोप कम नहीं हुआ है, जिसके कारण बच्चों के परिजनों ने आग जलाकर उन्हें राहत पहुंचाने की कोशिश की है। सड़कों में स्ट्रीट लाइट और सोलर लैईटों के नीचे बैठे बच्चों को वन्यजीवों, आवारा कुत्तों और अन्य खतरों का भी सामना करना पड़ रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *