नैनीताल : DM की किसानों से ओलावृष्टि में हुए नुकसान के आकलन की अपील,शीघ्र मिलेगा मुआवज़ा

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद के किसानों से अपील की है आपदा, ओलावृष्टि तथा वर्षा के कारण जिन काश्तकारों को फसल के साथ ही बागवानी में नुकसान हुआ है तथा जिन किसानों ने अपनी फसल का व्यक्तिगत बीमा करवाया है वे किसान 48 घंटे के भीतर बीमा कम्पनी के साथ ही कृषि, उद्यान एवं राजस्व अधिकारियों को सूचित कर फसल के नुकसान का आंकलन कराना सुनिश्चित करें ताकि फसल के आंकलन करने के उपरान्त काश्तकारों को नुकसान का मुआवजा शीघ्र मिल सके।

डीएम गर्ब्याल ने जनपद के समस्त काश्तकारों से अनुरोध किया है कि जिन किसानों के द्वारा अपनी फसल का व्यक्तिगत फसल बीमा कराया है वे किसान आपदा, ओलावृष्टि तथा अनियमित वर्षा के कारण फसल के नुकसान का आंकलन सम्बन्धित बीमा कम्पनी, कृषि, उद्यान एवं राजस्व के अधिकारियों को 48 घंटे के भीतर सूचना दें ताकि आपदा एवं ओलावृष्टि से नुकसान का ससमय किसानों को मुआवजा मिल सके।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *