

उत्तराखण्ड के नैनीताल में होटल के कमरे में मृत अवस्था में मिली इमरन के परिजनों ने मो.गुलजार पर जबरदस्ती नैनीताल लाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नैनीताल के तल्लीताल स्थित एक निजी होटल में मंगलवार शाम एक महिला का शव मिला था। कुल 33 वर्षीय मृतका इमरन के साथ आया 34 वर्षीय मो.गुलजार उसे मारकर भाग गया था। आज सवेरे इमरन के परिजन नैनीताल पहुँचे। मृतिका के पोस्टमॉर्टेम के दौरान उसकी माँ ने नया खुलासा करते हुए कहा कि उनकी बेटी इमरन के साथ आया युवक उसे लगभग एक साल से परेशान कर रहा था। वो इमरन के परिवार को जान से मारने की धमकी देकर उससे शादी का दबाब भी बना रहा था।
माँ ने बताया कि सोमवार को युवक के तीन साथीयों(दो लड़कियां और एक लड़का)ने उनकी बेटी को पहले कचहरी बुलाया और जबरन उसे युवक के साथ नैनीताल भेज दिया। मृतिका के परिजनो ने लगातार युवती को फ़ोन भी किया लेकिन उसका फ़ोन नहीं उठा। मंगलवार दोपहर 2 बजे से उसका फ़ोन स्विच ऑफ हो गया। मृतक की माँ का रो-रो कर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त