

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नैनीताल दुग्ध संघ के सहायक निदेशक निर्भय नारायण सिंह को वित्तीय अनियमितताओं के संगीन आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके आदेश जारी हो गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक
लालकुआं दुग्ध संघ लालकुआं से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है यहां आज राज्यपाल के आदेश से निर्भय नारायण सिंह, सहायक निदेशक, तत्कालीन सामान्य प्रबंधक, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि, लालकुआं जनपद नैनीताल द्वारा दुग्ध संघ, लालकुआं नैनीताल में की गयी विभिन्न कार्यों की निविदाओं में उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली, 2017 के नियम का उल्लंघन करते हुए, लगभग रू० 30,04,480.00 (लगभग रू० तीस लाख चार हजार चार सौ अस्सी मात्र) की शासकीय क्षति एवं वित्तीय अनियमितताए की गयी है।
जिसके लिये इनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित है। अतः निर्भय नारायण सिंह, सहायक निदेशक को ‘तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।
निलम्बन की अवधि में निर्भय नारायण सिंह को वित्तीय नियम के मूल नियम 53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर मंहगाई भत्ता, यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय है, भी अनुमन्य होगा किन्तु ऐसे अधिकारी को जीवन निर्वाह के साथ कोई मंहगाई भत्ता देय नही होगा, जिन्हें निलम्बन से पूर्व प्राप्त वेतन के साथ मंहगाई भत्ता अथवा मंहगाई भत्ते का उपान्तिक समायोजन प्राप्त नही था।
निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन की अवधि में इस शर्त पर देय होंगे, जब वह समाधान हो। जाय कि उनके द्वारा उस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है, जिसके लिए उक्त प्रतिकर भत्ते अनुमन्य है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..