पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील


यमकेश्वर। पौड़ी गढ़वाल के ग्राम सभा झटरी डाडामंडी में आयोजित तीन दिवसीय पारिवारिक मिलन समारोह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और ग्रामीण विकास के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. द्वारिका प्रसाद बलोदी ने युवाओं से रिवर्स माइग्रेशन अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि गांवों में कृषि, बागवानी, पर्यटन और स्वरोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि रिवर्स माइग्रेशन केवल गांव वापसी नहीं, बल्कि गांवों को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का अभियान है। इससे खाली होते गांव फिर आबाद होंगे और स्थानीय संस्कृति व लोक विरासत को नई मजबूती मिलेगी।
समारोह में शिवालय मंदिर एवं मां भगवती आकाशपुरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने ऐसे आयोजनों को युवाओं को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम बताया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट के बीच झूलते तारों में उठी चिंगारी_ धमाकों से फटे ट्रांसफार्मर, बिजली गुल
कैंची धाम आने से पहले जान लें नए नियम,अब रजिस्ट्रेशन जरूरी..
नैनीझील की सेहत संभालेंगी गोल्डन महाशीर, सिल्वर कार्प और लिब्यु बोनियस_ बीज डाले गए
दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की धनराशि मंजूर_Benefiting 52,000 Families
नैनीताल SOG ने 65 लाख की ड्रग्स पकड़ी, ड्राइवर और दर्जी गिरफ्तार..haldwani