Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..


हल्द्वानी। शहर की बदहाल सड़कों, धूल-मिट्टी और जल निकासी की गंभीर समस्याओं को लेकर प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात कर शीघ्र समाधान की मांग उठाई है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश शर्मा और महामंत्री मनोज जायसवाल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि नैनीताल रोड, मीरा मार्ग, मंगल पड़ाव, कारखाना बाजार समेत शहर के कई प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने और पुरानी लाइनों के मरम्मत कार्य के कारण सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।
व्यापारियों का कहना है कि टूटी-फूटी सड़कों से लगातार उड़ रही धूल-मिट्टी दुकानों में रखे सामान को नुकसान पहुंचा रही है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं राहगीरों, बुजुर्गों और बच्चों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग सड़क की खराब स्थिति के चलते चोटिल भी हो चुके हैं।
व्यापार मंडल ने चेताया कि मानसून का मौसम नजदीक है। यदि समय रहते जल निकासी व्यवस्था, नालियों और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इससे व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को भी भारी परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।
पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मांग की कि संबंधित विभागों को निर्देशित कर जल्द से जल्द सड़क मरम्मत, नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु कराया जाए ताकि शहरवासियों और व्यापारियों को राहत मिल सके।
व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस महत्वपूर्ण समस्या का त्वरित समाधान करेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO