

देश की सीमा से कई बार बुरी खबरें उत्तराखंड के लिए आई हैं। वहीं एक बार फिर से उत्तराखंड के लिए फिर बुरी खबर है। बता दें कि देश की रक्षा करते हुए एक और जवान शहीद हो गया है। सारकोट गांव के हवलदार बसुदेव सिंह परोडा लेह-लद्दाख में एक्सरसाइज क्लोजिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में शेल्टर की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं।
खबर है कि इस ब्लास्ट में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज जारी है। जानकारी मिली है कि रक्षा बंधन यानी की कल जवान का पार्थिव शरीर घर लगाया जाएगा और सैन्य सम्मान के साथ बसुदेव का अंतिम संस्कार पैतृक घाट मोटूगाड में किया जाएगा।
बता दें कि बसुदेव सिंह परोडा लद्दाख क्षेत्र के लेह में बंगाल इंजीनियरिंग की 55 रेजिमेंट में तैनात थे. बसुदेव सिंह ने जीआईसी मरोड़ा से इंटर की पढ़ाई की. चार भाईयों बहनों में बसुदेव सबसे छोटे थ. वह अप्रैल में छुट्टी काटकर घर से गए थे और दीपावली पर फिर घर आने की बात कही थी. बसुदेव के दो बड़े भाई जगदीश और सतीश प्राइवेट नौकरी करते हैं और बहन बैसाखी देवी विवाहित हैं, जबकि पिता सेना से रिटायर हवलदार हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video