Ad

हरिद्वार : ज्वेलर्स डकैती मामले में एक और गिरफ्तार,सरगना अभी भी फरार..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती डालने के मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से डकैती के बाद मिले रुपये से खरीदा गया मोबाइल और 13.50 हजार रुपये बरामद हुए। गैंग का सरगना अभी हत्थे नहीं चढ़ पाया है। कई टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक एक सितंबर को ज्वेलरी शोरूम में पांच हथियारबंद बदमाशों ने डकैती डाली थी। रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान बदमाश सतेंद्र पाल उर्फ लक्की ढेर हो गया था। सोमवार दोपहर उसके दो साथी आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ मोनी और जयदीप सिंह उर्फ माना को बहादराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था।

मुख्य आरोपी सुभाष और अमन निवासी हत्थे नहीं चढ़ पाए थे। आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया गया था। एसएसपी ने बताया कि प्रभारी रुड़की कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट, एसआई रणजीत तोमर, मुख्य आरक्षी राजवर्धन, मुकेश, सुनील व सतेंद्र को फरार आरोपी सुभाष और अमनदीप की तलाश में लगाया था।

टीम ने बुधवार की देर शाम आरोपी अमन कांबोज को खंडवा चौक यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अमन को डकैती में शामिल होने की एवज में 50 हजार रुपये मिले थे। बाकी रकम माल के बंटवारे के बाद मिलनी थी। अमन ने इनमें से 25 हजार रुपये का मोबाइल फोन खरीदा। बाकी रुपये खर्च करने के बाद 13500 की नगदी बची है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *