Ad

भर्ती घोटालों के ख़िलाफ़ उत्तराखंड बेरोजगार संघ की मुहीम से जुड़ सकते हैं अन्ना हजारे ..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के सदस्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने वाले अन्ना हजारे के पास भर्ती घोटालों को उजागर करने का संघर्ष लेकर पहुंचे। अन्ना बोले युवाओं को अपने अधिकारों के लिए जेल जाने से नहीं डरना चाहिए।

ADVERTISEMENTSAd


उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार और सामाजिक कार्यकर्ता पियूष जोशी ने रालेगंज सिद्धि में अन्ना हजारे से मुलाक़ात की। उन्होंने, अन्ना हजारे को प्रदेश में हुए भर्ती घोटाले के खिलाफ बड़े आंदोलन से वाकिफ कराया, साथ में आज आंदोलनरत युवाओं के टंकी पर चढ़ने और पुलिस के मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने के संबंध में भी जानकारी दी। भर्ती घोटाले और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने पर विचार किया गया।


सरकारी पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बड़ा राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने वाले किसन बाबूराव हजारे उर्फ ‘अन्ना हजारे’ का साफ शब्दों में कहना था कि युवाओं को संघर्षो के दौरान हुई मुश्किलों में मुकदमो से बिल्कुल नहीं घबराना चाहिए और अपने अधिकारों की लड़ाई में जेल जाने से बिल्कुल परहेज नहीं करना चाहिए।

अन्ना ने कहा कि अंत में विजय सत्य की ही होती है, अन्ना ने यह भी आश्वस्त कराया कि वो जल्द देहरादून आकर युवाओं के इस आंदोलन को समर्थन देंगे। अन्ना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई को अंत तक ले जाने के लिए गुरु मंत्र दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *