अंकिता भंडारी को चार साल बाद भी न्याय नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण : हेमन्त साहू

ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को चार साल बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिलने को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगुवाई में राजपुरा क्षेत्र की स्थानीय महिलाओं ने कैंडल जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।


इस दौरान हेमन्त साहू ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन पीड़ित परिवार को अब तक पूर्ण न्याय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति प्रदेश की कानून-व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मामले में न्याय दिलाने के बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन समय बीतने के बावजूद पीड़ित परिवार की न्याय की उम्मीद पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सरकार को मामले की पैरवी को प्रभावी बनाते हुए पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

श्रद्धांजलि देने वालों में पार्षद प्रीति आर्या अनीता वाल्मीकि कोमल देवी बबीता कश्यप रामादेवी गुड्डू जाटव कु .एंजल सोनी समेत तमाम लोग थे

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *