

उत्तराखंड : अल्मोड़ा के बिनसर सेंचुरी में आग से झुलसे 4 वनकर्मियों और पीआरडी जवान की मौत के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा एक्शन लेते हुए 3 बड़े अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है मुख्यमंत्री ने लापरवाही के आरोप में चीफ कंजरवेटर कुमाऊं वन विभाग,नॉर्थ चीफ कंजरवेटर ऑफिसर और जिला वन अधिकारी अल्मोड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है_



आपको बता दें कि गुरुवार को अल्मोड़ा के बिनसर के जंगलों में भीषण आग लगी थी जिसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में आठ कर्मचारियों वनाग्नि चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए थे_ इस घटना में जल से आठ कर्मचारियों में से चार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि चार गंभीर रूप से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया था जहां से चारों घायलों को दो एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है_ मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अभी जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal